शनिवार, जून 25, 2011

दुपदी रमैणी


                           ॥दुपदी रमैणी॥

भरा दयाल बिषहर जरि जागा, गहगहान प्रेम बहु लगा ।
भया अनंद जीव भये उल्हासा, मिले राम मनि पूगी आसा ।
मास असाढ़ रबि धरनि जरावै, जरत जरत जल आइ बुझावै ।
रूति सुभाइ जिमीं सब जागी, अमृत धार होइ झर लागी ।
जिमीं माहि उठी हरियाई, बिरहनि पीव मिले जन जाई ।
मनिका मनि के भये उछाहा, कारनि कौन बिसारी नाहा ।
खेल तुम्हारा मरन भया मेरा ? चौरासी लख कीन्हां फेरा ?
सेवग संत जे होइ अनिआई, गुन अवगुन सब तुम्हि समाई ?
अपने औगुन कहूँ न पारा ? इहै अभाग जे तुम्ह न संभारा ?
दरबो नहीं काँई तुम्ह नाहा, तुम्ह बिछुरे मैं बहु दुख चाहा ?
मेघ न बरिखै जांहि उदासा, तऊ न सारंग सागर आसा ?
जलहर मरौं ताहि नहीं भावै, कै मरि जाइ कै उहै पियावै ।
मिलहु राम मनि पुरवहु आसा, तुम्ह बिछुरया मैं सकल निरासा ।
मैं रनिरासी जब निध्य पाई, राम नाम जीव जाग्या जाई ।
नलिनीं कै ज्यूँ नीर अधारा, खिन बिछुरया थैं रवि प्रजारा ।
राम बिना जीव बहुत दुख पावै, मन पतंग जगि अधिक जरावै ।
माघ मास रुति कवलि तुसारा, भयौ बसंत तब बाग संभारा ।
अपनै रंगि सब कोइ राता, मधुकर बार लेहि मैंमंता ।
बन कोकिला नाद गहगहाना, रुति बसंत सब कै मनि माना ।
बिरहन्य रजनी जुग प्रति भइया, पिव पिव मिलें कलप टलि गइया ।
आतमा चेति समझि जीव जाई, बाजी झूठ राम निधि पाई ?
भया दयाल निति बाजहिं बाजा, सहज राम नाम मन राजा ।

जरत जरत जल पाइया, सुख सागर कर मूल ।
गुर प्रसादि कबीर कहि, भागी संसै सूल ।

राम नाम जिन पाया सारा, अबिरथा झूठ सकल संसारा ।
हरि उतंग मैं जानि पतंगा, जंबकु केहरि कै ज्यूँ संगा ।
क्यंचिति ह्नै सुपिनै निधि पाई, नहीं सोभा कौ धरी लुकाई ।
हिरदै न समाइ जांनियै नहीं पारा, लगै लोभ न और हंकारा ।
सुमिरत हूँ अपनै उनमाना, क्यंचित जोग राम मैं जाना ।
मुखा साध का जानियै असाधा, क्यंचित जोग राम में लाधा ।
कुबिज होई अमृत फल बंछ्या, पहुँचा तब मन पूगी इंछ्या ।
नियर थे दूरि दूरि थैं नियरा, रामचरित न जानियै जियरा ।
सीत थैं अगिन फुनि होई, रबि थैं ससि ससि थैं रबि सोई ।
सीत थैं अगनि परजई, थल थैं निधि निधि थैं थल करई ।
वज्र थैं तिण खिण भीतरि होई, तिण थैं कुलिस करे फुनि सोई ।
गिरबर छार छार गिरि होई, अविगति गति जानै नहीं कोई ।
जिहि दुरमति डोल्यौ संसारा, परे असूझि बार नहिं पारा ।
बिख अमृत एक करि लीन्हां, जिनि चीन्हा सुख तिह कूँ हरि दीन्हा ।
सुख दुख जिनि चीन्हा नहीं जाना, ग्रासे काल सोग रुति माना ।
होइ पतंग दीपक में परई, झूठै स्वादि लागि जीव जरई ।
कर गहि दीपक परहि जू कूपा, बहु अचिरज हम देखि अनूपा ।
ग्यानहीन ओछी मति बाधा, मुखा साध करतूति असाधा ।
दरसन समि कछू साध न होई, गुर समान पूजिये सिध सोई ।
भेष कहा जे बुधि बिगूढ़ा, बिन परचे जग बूड़नि बूड़ा ।
जदपि रबि कटिये सुर आटी, झूठे रबि लीन्हा सुर चाही ।
कबहूँ हुतासन होइ जरावे, कबहुँ अखंड धार बरिषावै ।
कबहूँ सीत काल करि राजा, तिहूँ प्रकार बहुत दुख देखा ।
ताकूँ सेवि मूढ सुख पावै, दौरे लाभ कूँ मूल गवावै ।
अछित राज दिने दिन होई, दिवस सिराइ जनम गये खोई ।
मृत काल किनहूँ नहीं देखा, माया मोह धन अगम अलेखा ।
झूठै झूठ रह्यौ उरझाई, सांचा अलख जग लख्या न जाई ।
साचै नियरै झूठै दूरी, बिष कूँ कहै सजीवन मूरी ।
कथ्यौ न जाइ नियरै अरु दूरी, सकल अतीत रह्या घट पूरी ।
जहाँ देखौ तहाँ राम समाना, तुम्ह बिन ठौर और नहिं आना ।
जदपि रह्या सकल घट पूरी, भाव बिना अभिअंतरि दूरी ।
लोभ पाप दोऊ जरै निरासा, झूठै झूठि लागि रही आसा ।
जहुवाँ ह्नै निज प्रगट बजावा, सुख संतोष तहाँ हम पावा ।
नित उठि जस कीन्ह परकासा, पावक रहै जैसे काष्ठ निवासा?
बिना जुगति कैसे मथिया जाई, काष्ठै पावक रह्या समाई?
कष्टै कष्ट अग्नि परजरई, जारै दार अग्नि समि करई ।
ज्यूँ राम कहै ते राम होई, दुख कलेस घालै सब खोई ।
जन्म के कलिबिष जांहि बिलाई, भरम करम का कछु न बसाई ।
भरम करम दोऊ बरतै लोई, इनका चरित न जानै कोई ।
इन दोऊ संसार भुलावा, इनके लागैं ग्यान गंवावा ।
इनकौ भरम पै सोई बिचारी, सदा अनंद लै लीन मुरारी ।
ग्यान दृष्टि निज पेखे जोई, इनका चरित जानै पै सोई ।
ज्यूँ रजनी रज देखत अंधियारी, डसे भुवंगम बिन उजियारी । रज = रस्सी
तारे अगिनत गुनहि अपारा, तऊ कछू नहीं होत अधारा ।
झूठ देखि जीव अधिक डराई, बिना भुवंगम डसी दुनियाई ।
झूठै झूठ लागि रही आसा, जेठ मास जैसे कुरंग पियासा ।
इक त्रिषावंत दह दिसि फिर आवै, झूठै लागा नीर न पावै ।
इक त्रिषावंत अरु जाइ जराई, झूठी आस लागि मरि जाई ।
नीझर नीर जांनि परहरिया, करम के बांधे लालच करिया ।
कहै मोर कछु आहि न वाहीं, धरम करम दोऊ मति गवाई ।
धरम करम दोउ मति परहरिया, झूठे नांऊ साच ले धरिया ।
रजनी गत भई रबि परकासा, धरम करम धूँ केर बिनासा ।
रवि प्रकास तारे गुन खींना, आचार ब्यौहार सब भये मलीना ।
बिष के दाधे बिष नहीं भावै, जरत जरत सुखसागर पावै ।
अनिल झूठ दिन धावै आसा, अंध दुरगंध सहै दुख त्रासा ।
इक त्रिषावंत दूसरे रबि तपई, दह दिसि ज्वाला चहुंदिसि जरई ।
करि सनमुखि जब ग्यान बिचारी, सनमुखि परिया अगनि मंझारी ।
गछत गछत तब आगै आवा, बित उनमान ढिबुआ इक पावा ।
सीतल सरीर तन रह्या समाई, तहाद्द छाड़ि कत दाझै जाई ।
यूं मन बारुनि भया हमारा, दाधा दुख कलेस संसारा ।
जरत फिरे चौरासी लेखा, सुख कर मूल कितहूं नहीं देखा ।
जाके छाड़े भये अनाथा, भूलि परे नहीं पावै पंथा ।
अछै अभिअंतरि नियरै दूरी, बिन चीन्ह्या क्यूद्द पाइये मूरी ।
जा दिन हंस बहुत दुख पावा, जरत जरत गुरि राम मिलावा ।
मिल्या राम रह्या सहजि समाई, खिन बिछुर्या जीव उरझै जाई ।
जा मिलियां तैं कीजै बधाई, परमानंद भेटिये रैनि दिन गाई ।
सखी सहेली लीन्ह बुलाई, रूति परमानंद भेटिये जाई ।
चली सखी जहुंवा निज रामा, भये उछाह छाड़े सब कामा ।
जानूं की मोरै सरस बसंता, मैं बलि जाऊँ तोरि भगवंता ।
भगति हेत गावै लै लीनां, ज्यूं निनाद कोकिला कीन्हा ।
बाजै संख सबद धुनि बैनां, तन मन चित हरि गोविंद लीना ।
चल अचल पांइन पंगुरनी, मधुकरि ज्यूं लेहि अघरनी ।
सावज सींह रहे सब माँची, चंद अरु सूर रहै रथ खाँची ।
गण गंध्रप सुनि जीवै देवा, आरति करि करि बिनवै सेवा ।
बासि गयंद्र ब्रह्मा करै आसा, हम क्यूं चित दुर्लभ राम दासा ।
भगति हेतु राम गुन गावै, सुर नर मुनि दुर्लभ पद पावै ।
पुनिम बिमल ससि मात बसंता, दरसन जोति मिले भगवंता ।
चंदन बिलनी बिरहिनि धारा, यूं पूजिये प्रानपति राम पियारा ।
भाव भगति पूजा अरु पाती, आतमराम मिले बहुत भाँती ।
राम राम राम रुचि मानै, सदा अनंद राम ल्यौ जानै ।
पाया सुख सागर कर मूला, जो सुख नहीं कहूँ समतूला ।

सुख समाधि सुख भया हमारा, मिल्या न बेगर होइ ।
जिहि लाधा सो जांनिहै, राम कबीर और न जानै कोइ ।

कोई टिप्पणी नहीं:

WELCOME

मेरी फ़ोटो
Agra, uttar pradesh, India
भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद जिले में जसराना तहसील के एक गांव नगला भादौं में श्री शिवानन्द जी महाराज परमहँस का ‘चिन्ताहरण मुक्तमंडल आश्रम’ के नाम से आश्रम है। जहाँ लगभग गत दस वर्षों से सहज योग का शीघ्र प्रभावी और अनुभूतिदायक ‘सुरति शब्द योग’ हँसदीक्षा के उपरान्त कराया, सिखाया जाता है। परिपक्व साधकों को सारशब्द और निःअक्षर ज्ञान का भी अभ्यास कराया जाता है, और विधिवत दीक्षा दी जाती है। यदि कोई साधक इस क्षेत्र में उन्नति का इच्छुक है, तो वह आश्रम पर सम्पर्क कर सकता है।